बैकलिंक्स कैसे बनाये ? How to make backlinks?

नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करेंगे कि, अपनी ऑफिसियल वेबसाइट के लिए बैकलिंक्स कैसे बनाये? क्योंकि अपनी वेबसाइट की अथॉरिटी और ट्रैफिक को बढ़ाने के लिए बैकलिंक्स का आपकी वेबसाइट या ब्लॉग के लिए बेहद अहम रोल है। तो इसके लिए आपको पहले यह समझना होगा कि, बैकलिंक्स हैं क्या? फिर आपको बैकलिंक्स क्रिएट करने सीखने होंगे। इसके बाद आपको बैकलिंक्स बनाने होंगे। तो चलिए यहां आपने यह तो जान लिया कि, बैकलिंक्स आपकी वेबसाइट या ब्लॉग के लिए कितने इम्पोर्टेन्ट हैं। तो अब हम बात करेंगे कि, लिंक बिल्डिंग कैसे करें? तो आइये जानते हैं....






वैसे तो बैकलिंक्स बनाने के बहुत से तरीके आपको गूगल में सर्च करने पर मिल जायेंगे। लेकिन जो हम यहां बता रहे हैं, वो थोड़ा हटके है। इसके लिए आप मेरा यह आर्टिकल अच्छे से पढ़ें।

Comments


आपको ऐसी वेबसाइट या ब्लॉग को ढूंढना होगा, जहां आप कमेंट कर सकते हों। तो इसके अंदर आपको अपना नाम, ईमेल, कमेंट और अपनी वेबसाइट का यूआरएल डालना होगा। यह सब करने के बाद आपको सबमिट कर देना है। ध्यान रहे कि, हमें किसी भी वेबसाइट या ब्लॉग के प्रति कोई आक्रामक  या नेगेटिव टिप्पणी नहीं करनी होगी। हमें वेबसाइट डेवलपर से प्रश्न करने चाहिए। ताकि वो अपने उत्तर को दिखने के लिए आपके कमेंट को प्रदर्शित कर सके। और आपको आसानी से बैकलिंक्स मिल जाएं।

यहां आपको दो तरह के बैकलिंक्स मिल सकते हैं। एक तो नो फॉलो और दूसरा दो फॉलो। लेकिन उस आर्टिकल या वेबसाइट का ट्रैफिक आपकी वेबसाइट के लिए काफी मायने रखता है। न कि बैकलिंक्स। तो इसके लिए आपको अच्छी वेबसाइट या ब्लॉग के आर्टिकल्स के नीचे कमेंट करने चाहिए।

Guest Posts


गेस्ट पोस्ट एक ऐसी ट्रिक या सेवा है, जो आपको फ्री और पेड भी मिल सकती है। बस आपको वेबसाइट ओनर से सम्पर्क करना होगा। इसके बाद आप उनको अच्छा सा आर्टिकल लिखकर दे सकते हैं। और उन्हें बोलेन कि, मैं आपको फ्री में आर्टिकल लिख कर दे रहा हूँ। इसके अंदर मेरी इस वेबसाइट का बैकलिंक यानि हाइपरलिंक रख दीजिये। इस तरह वेबसाइट ओनर को फ्री का एक आर्टिकल भी मिल जाता है, और आपको बैकलिंक भी मिल जाता है।

यहां आपको एक बात हमेशा ध्यान रखनी होगी कि, आपको बैकलिंक्स हाई अथॉरिटी वेबसाइट से ही क्रिएट करने होंगे। न कि लौ क्वालिटी से। क्योंकि हाई अथॉरिटी बैकलिंक्स का ही फायदा आपके ब्लॉग या वेबसाइट को होगा।

दूसरी बात करते हैं हम पेड गेस्ट पोस्ट की। इसमें भी आप बड़ी आसानी से बैकलिंक्स क्रिएट कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ न कुछ भुगतान करना पड़ सकता है। यह आपको वेबसाइट के ओनर से सम्पर्क करके जानना होगा। और अपना हाई अथॉरिटी बैकलिंक पा सकते हैं।

Web 2.o Backlinks


वेब 2.o बैकलिंक्स आप बड़ी आसानी से अपने हिसाब से और फ्री में प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए हम बेहद ख़ास तरीका आपके साथ शेयर कर रहे हैं। आपको गूगल में सर्च करने पर बहुत सारी फ्री Signup की वेबसाइट मिल जाएँगी। तो इसमें आपको थ्री लिंक्स कॉम्बिनेशन की ट्रिक को इस्तेमाल करना होगा। यह हम सब जानते हैं कि, किसी भी पोस्ट को गूगल के रोब्बोट्स क्रोवल करते रहते हैं। अगर हम इस थ्री लिंक्स कॉम्बिनेशन ट्रिक का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी साइट पर ट्रैफिक आटोमेटिक ही बढ़ेगा। और आपकी साइट कि अथॉरिटी भी बढ़ेगी। क्योंकि यह हमने प्रेक्टिकली किया है।

Three Links Combination


अब आप सोच रहे होंगे कि, थ्री लिंक्स कॉम्बिनेशन क्या है। तो इसके लिए मैं आपको यहां विस्तार से बता दूँ कि, आपको अपने आर्टिकल के अंदर तीन बैकलिंक्स रखने होंगे। इसमें पहला अपनी मनी साइट यानि ऑफिसियल वेबसाइट या ब्लॉग का, दूसरा अपने किसी दुसरे वेब २।ो वेबसाइट का और तीसरा किसी भी हाई अथॉरिटी वेबसाइट का। यहां भी आपको यह ध्यान रखना होगा कि, आपको अपने विषय से सबंधित ही बैकलिंक्स चुनने होंगे। न कि किसी और विषय को। तो इस तरह आपको अपने बैकलिंक्स कि एक चैन तैयार करनी होगी। ताकि आपकी वेबसाइट का एक बैकलिंक गूगल द्वारा रीड करने पर उसे आपकी ही साइट के बैकलिंक्स आगे से आगे मिलते ही रहें। और आपकी वेबसाइट को अच्छे से क्रोवल करे।

Join Forms


इसके लिए आपको फॉर्म को ज्वाइन करना होगा। वहां आपको अपना कोई भी प्रश्न रखना होगा। साथ में अपनी वेबसाइट के लिंक को भी हाइपरलिंक बनाएं। वहां आपको आपका जवाब भी मिलेगा। और ऐसे फॉर्म्स पर ट्रैफिक भी बहुत होता है। जिससे आपकी वेबसाइट कि अथॉरिटी के साथ - साथ ट्रैफिक भी बढ़ेगा। यहां प्रश्न उत्तर दोनों आसानी से कर सकते हैं। उदाहरण के लिए क्वोरा सबसे अच्छा उदाहरण है।

Youtube


आप यूट्यूब से भी बड़ी आसानी से बैकलिंक्स प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक यूट्यूब चैनल क्रिएट करना होगा। फिर आपको सेटिंग सेक्शन में जाकर असोसिएट वेबसाइट ऑप्शन में अपनी साइट का लिंक लगाना होगा। इसके अलावा आप अगर उस पर कोई भी वीडियो कंटेंट अपलोड कर रहे हैं, तो आप डिस्क्रिप्शन में अपनी साइट का बैकलिंक रख सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे डिस्क्रिप्शन में आपको नो फॉलो बैकलिंक्स ही मिलेंगे। लेकिन यूट्यूब एक हाई अथॉरिटी वेबसाइट होने के कारण आपकी साइट के लिए नो फॉलो भी अच्छा है।

Social Media


आप सोशल मीडिया से भी बैकलिंक्स प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन नो फॉलो। तो इसके लिए आपको ब्रांड पेज क्रिएट करना होगा। इसके बाद जब भी आप अपनी वेबसाइट या ब्लॉग पर आर्टिकल पब्लिश कर देते हैं। तो आपको सोशल मीडिया पर शेयर करना चाहिए। जहां पर आपको बहुत सारा ट्रैफिक हर समय एक्टिव मिलेगा। और आपको वहां से अच्छा रेस्पॉन्स मिलेगा। इसका दूसरा फायदा यह भी होता है, कि ज्यादा ट्रैफिक होने कि वजह से जल्दी ही आपकी पोस्ट इंडेक्स हो जाती है।

Unique Content


आपको अपनी वेबसाइट या ब्लॉग के लिए यूनिक आर्टिकल ही लिखना होगा। क्योंकि विसिटोर्स तभी आपकी वेबसाइट या ब्लॉग पर टिकेंगे, जब उन्हें अच्छा पढ़ने को मिलेगा। इसलिए शब्दों कि शुद्धता का भी विशेष ध्यान रखें। जिससे आपकी वेबसाइट का ट्रैफिक भी बढ़ेगा। साथ ही गूगल यह नोटिस करेगा, कि इस वेबसाइट पर विसिटोर्स काफी समय बिता रहे हैं, तो वह आटोमेटिक आपकी साइट कि अथॉरिटी बढ़ा देगा। दूसरा फायदा यह है कि, आपसे कोई और ब्लोग्गेर्स भी कंटेंट लिखवा सकते हैं। और आप काफी अच्छी earning भी कर सकते हैं।

तो इस तरह हमने आपको बताया कि, आपको किस तरह हाई अथॉरिटी बैकलिंक्स क्रिएट करने होंगे। तो आप ऊपर दिए गए सभी टिप्स फॉलो करें और अपनी साइट को अच्छे से बूस्ट करें। अगर फिर भी कोई प्रश्न है आपके दिमाग में, तो बेझिझक हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करें। हम आपकी जरूर मदद करेंगे।

(धन्यवाद)




Comments

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.