Domain Authority क्या हैं और अपनी website की Domain Authority कैसे बढ़ाये

नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करेंगे कि, वेबसाइट का डोमेन अथॉरिटी क्या है? और यह कैसे बढ़ाया जा सकता है। इससे पहले मैं आपको बता दूँ कि, यह है क्या।

Domain Authority क्या हैं


तो डोमेन अथॉरिटी वो चीज है, जिससे हमारी साइट को गूगल सर्च इंजन में रैंक होने में प्राथमिकता मिलती है। और यह एक गूगल के द्वारा बनाया गया एक स्कोर है। जो हर एक वेबसाइट को अलग - अलग प्रदान किया जाता है। जिसकी सीमा ०१ से १०० के बीच होती है। जिस साइट का डोमेन अथॉरिटी ज्यादा होता है, वह उतना ही जल्दी सर्च में ज्यादा आती है। तो अब आप समझ गए होंगे कि, डोमेन अथॉरिटी क्या है।



यह भी पढ़ें :- कीवर्ड्स के प्रकार और कीवर्ड्स कैसे खोजें Types of keywords and How to search for keywords

Domain Authority कैसे बढ़ाये


यह सुनकर अब हर किसी ब्लॉगर या वेबसाइट डेवलपर के दिमाग में यह बात चल रही होगी, कि हम इस वेबसाइट डोमेन अथॉरिटी को कैसे बढ़ाएं? तो इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करने कि आवश्यकता है। इसे बढ़ाने के लिए आप किसी से इसे खरीद भी नहीं सकते। न ही किसी का कंटेंट कॉपी कर सकते हैं। इसके लिए आपको हाई क्वालिटी कंटेंट लिखना होगा। अपने मुद्दे से बिलकुल भी नहीं भटकना होगा। और इसके साथ - साथ आपको विश्वास और धैर्य भी बनाये रखना होगा।


अगर आपका DA PA 10 से 20 के बीच पहुंच गया है, तो आप 40 तक आसानी से रेगुलर अपडेट करके कुछ ही दिनों में पहुंच सकते हैं। लेकि इससे ऊपर जाने के लिए आपको थोड़ी और मेहनत और धैर्य के साथ - साथ जबर्दस्त स्ट्रेटेजी को भी अपनाना होगा।

अपनी वेबसाइट या ब्लॉग कि डोमेन अथॉरिटी बढ़ाने केलिए हम आपसे कुछ टिप्स साझा करेंगे। जो कि, निम्न प्रकार हैं.......

High Quality Content


आपको अपनी वेबसाइट के लिए High Quality Content लिखना होगा। जिसमे आपको बहुत सारी बातों का ध्यान रखना होगा। आपके आर्टिकल्स कि लम्बाई को ध्यान में रखते हुए कम से कम 1000 words तो होने ही चाहिए। आपका आर्टिकल हमेशा unique होना चाहिए। आपको keywords का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। सिंगल कीवर्ड्स को कम इस्तेमाल करें। हमेशा long tail keywords ही इस्तेमाल करें।

अपने मुद्दे से बिलकुल न भटकें। अपने आर्टिकल में ऐसे चित्र रखें जो, देखने मात्र से पूरे आर्टिकल कि थ्योरी बयान कर दें। इसके साथ - साथ आपको कीवर्ड्स का पर्यायवाची शब्द भी इस्तेमाल करने चाहिए। शब्दों का सही तालमेल रखें। आप अपने टॉपिक से हटकर कुछ भी न लिखें।

On-Page SEO


On-Page SEO का भी बहुत ही बड़ा योगदान है, आपकी वेबसाइट का डोमेन अथॉरिटी बढ़ाने में। इसके लिए आपको अपने कीवर्ड्स कि सेटिंग्स, कीवर्ड्स डेंसिटी और पोस्ट का टाइटल इसमें विशेष भूमिका निभाता है। जिसे हम टेक्निकल फैक्टर का भी नाम दे सकते हैं। इसके लिए विस्तारपूर्वक जानकारी नीचे कुछ बिंदुओं के माध्यम से दी गयी है........

Keyword density - अपने आर्टिकल्स में कीवर्ड्स डेंसिटी को ज्यादा न बढ़ाएं। हमेशा फोकस कीवर्ड्स को अपने आर्टिकल्स कि लम्बाई के अनुसार 2% ही इस्तेमाल करें। इसे कहाँ इस्तेमाल करना है, यह सब आपको Yoast SEO Plugin के माध्यम से बड़ी आसानी से पता चल जायेगा।

Heading - अपने आर्टिकल्स में हमेशा हेडिंग्स का इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको आर्टिकल्स को विभिन भागों में बांटकर लिखना होगा। और जरूरत के अनुसार हैडिंग टैग्स (H1, H2, H3, H4) का इस्तेमाल करना चाहिए।

Targeted keyword - अपने पोस्ट या आर्टिकल्स को रैंक करने के लिए कीवर्ड्स कि विशेष भूमिका रहती है। इसके लिये आप Targeted Keywords का इस्तेमाल आर्टिकल के पहले Paragraph में जरूर करें। साथ ही लॉन्ग टेल कीवर्ड्स का ज्यादा इस्तेमाल करें। जो कि, आपकी पोस्ट को जल्दी रैंक करवाएगा।

Image optimization - अपनी साइट का स्कोर बढ़ाने के लिए आपकी वेबसाइट पर डाले गए इमेजेज को भी ऑप्टिमाइज़ जरूर करें।

Internal Linking


यह भी आपकी वेबसाइट की डोमेन अथॉरिटी को बढ़ाने के लिए विशेष भूमिका निभाता है। आपको अपनी वेबसाइट की Internal लिंकिंग भी करनी चाहिए। इसके लिए आपको लेटेस्ट पोस्ट को पुरानी पोस्ट के साथ लिंक करना होगा। ध्यान रहे कि, आपकी पुरानी पोस्ट लेटेस्ट पोस्ट के साथ मेल खाती हो।

साथ ही आपका लिंक डूफ़ॉलो होना चाहिए। इससे आपका बाउंस रेट भी कम होगा। और ऐसा करने से गूगल के रोब्बोट्स आपकी वेबसाइट के प्रत्येक आर्टिकल्स को अच्छे से क्रॉल कर लेंगे। जिससे आपकी वेबसाइट कि डोमेन अथॉरिटी बढ़ेगी।

High Quality Links


आपको यह बात हमेशा ध्यान रखनी होगी कि, आपको जब भी किसी भी वेबसाइट से बैकलिंक्स लेने होंगे तो उसका डोमेन अथॉरिटी को ध्यान में जरूर रखना चाहिए। इसके साथ - साथ उस वेबसाइट का ट्रैफिक भी चेक करें। अगर आप लौ डोमेन अथॉरिटी कि वेबसाइट से बैकलिंक्स लेंगे, तो हो सकता है कि, आपको इससे नुक्सान हो जाये। क्योंकि लौ क्वालिटी लम्बे समय तक रहने से आपकी साइट को गूगल Penalized भी कर सकता है।

इन सब चीजों से बचने के लिए हमेशा अच्छी साइट से ही बैकलिंक्स लें। हमेशा एक ही वेबसाइट से ना लें। साथ ही अपनी पोस्ट्स को सोशल मीडिया पर भी शेयर करें। क्योंकि, ऐसा करने से आपके पास ट्रैफिक बढ़ने के चांस बढ़ जाते हैं। और साथ ही आपकी अथॉरिटी भी बढ़ जाती है। इसके साथ ही आप गेस्ट पोस्टिंग का तरीका भी अपना सकते हैं। इसके लिए हमेशा कुछ नया लिखें। और हाई अथॉरिटी वेबसाइट पर पोस्ट करें। अपने सब्जेक्ट कि वेबसाइट को चुने। अपने पोस्ट में हमेशा मिलता जुलता ही बैकलिंक डालें।

Remove Bad Backlinks


आपको समय समय पर अपनी वेबसाइट के ब्रोकन लिंक्स को भी चेक करना होगा। आगे ऐसे लिंक्स पाए जाते हैं। तो उन्हें तुरंत रिमूव करें। यह भी हाई क्वालिटी बैकलिंक को बनाने का एक हिस्सा है। क्योंकि ब्रोकन या Bad Backlinks बढ़ने पर आपकी वेबसाइट कि डोमेन अथॉरिटी Low हो जाएगी।

Old Domain Age


अपनी वेबसाइट कि डोमेन अथॉरिटी बढ़ाने के लिए आपका वेबसाइट या ब्लॉग कम से कम ६ महीने पुराना होना चाहिए। क्योंकि नए डोमेन की हाई अथॉरिटी आपको नहीं मिलेगी। तो इसके लिए आपको अपने ब्लॉग को बिना अथॉरिटी को देखते हुए रेगुलर आपको अपडेट रखना होगा। और ऐसा करने से वेबसाइट का ट्रस्ट फ्लो भी धीरे - धीरे बढ़ेगा। और अपने आप ही आपका डोमेन अथॉरिटी भी Increase होगा।

Updates


अपनी वेबसाइट या ब्लॉग का डोमेन अथॉरिटी बढ़ाने के लिए आपका ब्लॉग या वेबसाइट अपडेट रहना जरूरी है। आपको हर रोज काम से काम एक पोस्ट डालना जरूरी है। साथ ही आप पुरानी पोस्ट्स को भी अपडेट करते रहें। अपनी पोस्ट या आर्टिकल्स के गलत शब्दों को भी ठीक करें। अगर आप हर रोज अपने ब्लॉग पर पोस्ट डालकर अपडेट रखते हैं, तो आपके वेबसाइट या ब्लॉग पर ट्रैफिक भी बढ़ेगा। यह मैंने खुद महसूस किया है।

और अंत में हम यह कहना चाहेंगे कि, इन सभी पॉइंट्स को फॉलो करें। और अपनी साइट का डोमेन अथॉरिटी बढ़ाएं। अगर आपको पोस्ट पसंद आयी हो तो, इसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। अगर फिर भी आपके दिमाग में किसी भी प्रकार का प्रश्न है, तो कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करें।

(धन्यवाद)





Comments