Three link combination क्या है What is three link combination

नमस्कार दोस्तों, हम जब भी ब्लॉग या वेबसाइट को रैंक करवाना चाहते हैं, तो हमारे दिमाग में एक बात जरूर आती है। वो है कि, हमें अपनी साइट्स के हाई क्वालिटी बैकलिंक्स बनाने चाहिए। और हम उसपर काम शुरू कर देते हैं। लेकिन इसमें भी हम बहुत बड़ी गलतियां कर देते हैं। जिससे हमारे बैकलिंक्स और साइट्स का स्पैम स्कोर बढ़ जाता है। जिससे हमें गूगल द्वारा पेनेल्टी भी लगाई जा सकती है। तो इन चीजों से बचने के लिए आपको एक ट्रिक को अपनाना होगा। इसे समझने के लिए आपको नीचे दिए टॉपिक्स को ध्यान से पढ़ना होगा।

यह ट्रिक Three link combination के नाम से जानी जाती है। इसके लिए आपको अपने एक ही यूनिक आर्टिकल में तीन लिंक्स लगाने होंगे। जो कि बहुत ही सरल है। जिसे हमने विस्तार से नीचे लिखा है, इसे नीचे दिए बिंदुओं से समझेंगे..............




Money Site Link


आपने जो आर्टिकल लिखा है, उसमें आपको पहले पेराग्राफ में अपनी ऑफिसियल साइट या मनी साइट का बैकलिंक लगाएंगे। यहां आपको अपना कीवर्ड सेट करके मनी साइट को हाइपर लिंक करना होगा। जिससे आपको अपनी ऑफिसियल साइट को भी बैकलिंक मिलेगा।

Web 2.o Link


इसके बाद आप तीसरे या चौथे पेराग्राफ में आपको उस वेबसाइट का लिंक लगाना होगा, जिसमें पहले से ही आपकी ऑफिसियल साइट का बैकलिंक लगा हो। यानी आपको एक ऐसी चैन बनानी होगी, कि हर एक आर्टिकल में आपकी वेबसाइट का बैकलिंक मिले।

High Authority Link


एक आपको हाई क्वालिटी बैकलिंक भी रखना होगा। इसके लिए आपको अपने आर्टिकल से सबंधित ऐसी साइट का लिंक उठाना होगा, जिसकी अथॉरिटी हाई हो। इसे आप अपने आर्टिकल के आखिरी पेराग्राफ में हाइपर लिंक करें। इसके लिए आप विकिपीडिया का लिंक भी रख सकते हैं।

Advantage


इस ट्रिक Three link combination को अपनाने से गूगल आपके बैकलिंक्स को जल्दी से स्पैम नहीं करेगा। और आप अपनी साइट के लिए बेहतर बैकलिंक्स आसानी से बना सकते हैं। बैकलिंक्स बनाने के लिए आप फ्री के Web 2.o websites का भी सहारा ले सकते हैं। और आप पेड बैकलिंक्स भी बना सकते हैं।

Comments

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.