एक नए ब्लॉग पर गूगल एडसेंस अप्रूवल कैसे प्राप्त करें How to get Google Adsense Approval on a new blog

Google AdSense किसी वेबसाइट या ब्लॉग को monetize करने के लिए सबसे अच्छे विज्ञापन नेटवर्क में से एक है। यह किसी भी अन्य CPC advertising programs की तुलना में 90% बेहतर है। यह Admins को हर वेब पेज के लिए highest CTR प्रदान करता है। Admins Google Adsense से प्रतिदिन Income कमा सकते हैं। हर नए वेबमास्टर का सपना होता है कि वह इस विज्ञापन नेटवर्क के साथ अपनी वेबसाइट का monetizetion करे।

लेकिन दुर्भाग्य से, उनमें से कई असफल हो जाते हैं। Adsense ने कुछ सख्त terms & conditions apply की हैं।
हमारे अपने ब्लॉग के लिए Adsense का approval प्राप्त करना कठिन लगता है। लेकिन, हम जानते हैं कि असंभव कुछ भी नहीं है।




How to get Google Adsense Approval on a new blog


गूगल एडसेंस अप्रूवल के लिए सबसे पहले अपनी वेबसाइट को अच्छे से तैयार करके रखना चाहिए। इससे आपको पहली कोशिश में ही अप्रूवल मिल जायेगा। और आपको ज्यादा परेशान भी नहीं होना पड़ेगा। तो इसके लिए मैं आपको कुछ टिप्स बताने जा रही हूँ, जो निम्न⇓ प्रकार हैं......

Blog Design & Navigation System (ब्लॉग डिजाइन और नेविगेशन प्रणाली)


Google Adsense Approval लेने के लिए आपको सबसे पहले अपने ब्लॉग या वेबसाइट को अच्छे से Customize करना होगा। आपका ब्लॉग दिखने में जितना प्रोफेशनल लगेगा, उतना ही जल्दी आपको अप्रूवल मिल जायेगा। इसके बाद नेविगेशन को भी आसान बनाएं। ताकि किसी भी Visitors को कोई भी चीज आपकी वेबसाइट या ब्लॉग पर ढूंढने में कोई परेशानी न हो।

Remove Extra Link (अतिरिक्त लिंक हटाएँ)


जो भी ब्लॉगर या वेबमास्टर अपनी साइट के लिए Free Themes का सहारा लेते हैं। उन्हें यह बात हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए कि, जो free कि theme है उसके साथ extra links भी आ जाते हैं। जिन्हे हमें अपनी साइट पर से हटा देना चाहिए। क्योंकि यह आपकी साइट पर negative effects डालते हैं। अतः यह visitors को भी परेशान कर सकते हैं।

Favicon and Logo (फेविकॉन और लोगो)


यह पॉइंट आपके ब्लॉग को प्रोफशनल बनाने में काफी हद तक मदद करता है। यह आपके ब्लॉग या वेबसाइट की एक पहचान होता है। इसलिए एक अच्छा favicon और logo भी बनाएं।

Important Pages (महत्वपूर्ण पृष्ठ)


Google Adsense Approval लेने के लिए आपकी साइट या ब्लॉग पर कुछ important pages का होना बहुत ही जरूरी है। यह गूगल की guidelines में भी दर्शाया गया है। वैसे तो आपकी साइट के लिए बहुत से pages हो सकते हैं। लेकिन तीन important pages तो होने ही चाहिए। जिस पर मैं नीचे⇓ विस्तार से चर्चा कर रही हूँ.....

About us (हमारे बारे में)

इस पेज पर ब्लॉग या वेबसाइट और अपने बारे में लिखें। ताकि आपकी वेबसाइट या ब्लॉग को जान सकें कि, यह किस विषय पर आधारित है।

Privacy Policy (गोपनीयता नीति)

यह बहुत ही easy है। इसे अपने ब्लॉग या वेबसाइट के अनुरूप ही बनाना चाहिए। इसको बनाने का बहुत ही simple सा तरीका है। इसके लिए आप Privacy Policy Generator tool का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जो बिलकुल free है।

Contact us (संपर्क करें)

इस पेज के रास्ते visitors आप तक पहुंच बना सकेंगे। आपको अपने सुझाव भी दे सकते हैं। या किसी और प्रकार कि जांच या जानकारी प्राप्त करने के लिए आपसे सम्पर्क कर सकेंगे।

Quality Content (गुणवत्ता की सामग्री)


Quality Content का मतलब आप जिस वेबसाइट या ब्लॉग पर जो content publish कर रहे हैं, वो एकदम unique होना चाहिए, न कि किसी का कॉपी। यह एक सबसे महत्वपूर्ण कारन हो सकता है, कि आपको एडसेंस न मिले। इसलिए हमेशा अच्छा और यूनिक कंटेंट ही प्रकाशित करें।

word length (शब्द की लंबाई)


इसके लिए आपको कम से कम 700 से 800 words का articles लिखना होगा। अगर आप इससे बड़ा article लिखते हैं तो, और भी अच्छी बात है।

Minimum 25 Post (न्यूनतम 25 पोस्ट)


ज्यादातर ब्लॉगर कुछ पोस्ट्स डालने के बाद ही एडसेंस के लिए अप्लाई कर देते हैं। जो कि बहुत ही गलत है। इससे यह भी हो सकता है कि भविष्य में आपकी साइट पर अप्रूवल ही न मिले। अतः आप इस बात का हमेशा ध्यान रखें। इसके लिए सबसे पहले अच्छे अच्छे आर्टिकल्स आपको कम से कम 25 - 30 डालने चाहिए। उसके बाद ही Adsense के लिए Apply करें।

Sitemap (साइटमैप)


अपनी वेबसाइट या ब्लॉग का Sitemap तैयार करें। इसके बाद आपको इसे गूगल सर्च कंसोल और बिंग में सब्मिट करना होगा। जिससे आपकी साइट सर्च इंजन में जल्दी Index होगी। और आपके गूगल एडसेंस अप्रूवल में काफी मदद भी मिलेगी।

Social Media account


अपनी अपनी साइट या ब्लॉग के नाम से ही Social Media Platform बनाएं। जैसे:- Facebook, Instagram, Youtube & Twitter etc.. साथ ही अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर Social Sharing बटन का भी इस्तेमाल करें।

Professional email (पेशेवर ईमेल)


हमें अपने ब्लॉग में कई जगहों पर Visitors के लिए ईमेल का इस्तेमाल करना होता है। इसलिए अपने Domain Name से Related ही Email Address बनाएं। यह भी Adsense Approval में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Custom Domain


जो वेबमास्टर custom domain इस्तेमाल करते हैं, उन्हें जल्दी adsense approval मिल जाता है। इसलिए custom domain का ही इस्तेमाल करें।

Black hat SEO


कुछ ब्लॉगर जो नए होते हैं, उन्हें SEO के बारे में पूरी जानकारी नहीं होती है। और जाने - अनजाने में वे Black hat SEO का इस्तेमाल कर बैठते हैं। जिससे Google Adsense Approval जल्दी नहीं मिल पता है। इसलिए हमेशा White hat SEO का ही इस्तेमाल करें।

Fake Traffic (नकली ट्रैफ़िक)


कुछ लोग जल्दी Google Adsense Approval पाने के लिए का इस्तेमाल करते हैं। जो कि उनके लिए अच्छा नहीं होता है। इसलिए आप ऐसा बिलकुल भी न करें। हमेशा यूनिक ट्रैफिक लाने का प्रयास करें। इससे आपको जल्दी Google Adsense Approval मिल सकता है।

Copy Content


कभी भी किसी का भी कंटेंट कॉपी न करें। ऐसा करके आप कभी भी Google Adsense Approval नहीं करवा पाएंगे। हमेशा अपना और अलग ही लिखें। और सरल भाषा में लिखें।

मुझे उम्मीद है कि, आपको मेरे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी। अगर फिर भी कोई सवाल है तो, आप Comment करके पूछ सकते हैं।

(धन्यवाद)

Comments