स्पैम स्कोर क्या है What is spam score

स्पैम स्कोर क्या है, हमारा आज का यही टॉपिक है। इससे पहले आप सभी को नमस्कार। हम यहां आपको बताएंगे कि, स्पैम स्कोर क्या है? आज के दौर में देखें, तो इंटरनेट मार्केट में बहुत सारे ब्लॉग और वेबसाइटस नए - नए बनाये जा रहे हैं। लेकिन किसी कारणवश वे गूगल सर्च इंजन में रैंक नहीं कर पाते। इसका मुख्य कारण वेबसाइट या ब्लॉग का स्पैम स्कोर बढ़ना भी है।

What is spam score


Bad Backlinks


नए ब्लॉगर के दिमाग में एक ही बात आती है, कि अगर हमने बहुत सारे बैकलिंक्स क्रिएट किये तो, आपको गूगल में रैंक करने से कोई भी नहीं रोक सकता। बस यहीं एक गलती कर देते हैं। आपको उस वेबसाइट के बारे में कुछ इनफार्मेशन इकट्ठी करनी होगी। जैसे बैकलिंक प्रोवाइडर वेबसाइट का डोमेन अथॉरिटी स्कोर क्या है, और पेज अथॉरिटी स्कोर क्या है। इसके साथ - साथ आपको उस वेबसाइट का स्पैम स्कोर भी चेक करना होगा। इसके लिए गूगल पर बहुत सारी ऐसी वेबसाइटस मिल जाएँगी, जो आपको वेबसाइट का स्पैम स्कोर चेक करने में मदद करेंगी।

गूगल पेनेल्टी


गूगल के अल्गोरिथम के मुताबिक स्पैम स्कोर को SS भी कहा जाता है। अगर आप हाई स्पैम स्कोर वाली वेबसाइट से बैकलिंक्स ले रहे हो, तो आपकी वेबसाइट का स्पैम स्कोर भी बढ़ जायेगा। जिससे आने वाले समय में गूगल आपको पेनालाईज़ कर देगा। जिसका आपको काफी नुकसान हो सकता है। अगर इसे आप इग्नोर कर देंगे तो, आप कभी भी गूगल या अन्य सर्च इंजन में कभी भी रैंक नहीं कर पाएंगे। चाहे आपने कितना भी अच्छा ऑफ पेज और ऑन पेज एस. ई. ओ. क्यों  न किया हो।

स्पैम स्कोर कितना ठीक होता है


स्पैम स्कोर गूगल अल्गोरिथम के अनुसार ज्यादा से ज्यादा १ से ७ तक ही मान्य है। जो कि, ग्रीन लाइन के अंदर आता है। और ७ से २० के बीच आपको येलो लाइन स्पैम स्कोर देखने को मिलेगा। इससे ऊपर आप बैकलिंक्स बनाएंगे, तो आपकी वेबसाइट का स्पैम स्कोर भी धीरे - धीरे बढ़ने लगेगा। तो अगर आप बैकलिंक्स क्रिएट कर रहे हों, तो आप स्पैम स्कोर जरूर चेक करें। और चेक बैकलिंक्स क्रिएट करने के साथ - साथ अपनी वेबसाइट का एस. ई. ओ. भी ठीक से करते रहें। और गूगल के अपडेट्स पर भी ध्यान रखें।

मुझे उम्मीद है, कि यह आर्टिकल आपकी वेबसाइट को रैंक करने में काफी मदद करेगा।

(धन्यवाद)

Comments